सितम्बर 30, 2026 10:26 अपराह्न

printer

हरियाणा: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने एमएसपी में बढ़ोतरी के लिए केंद्र का आभार व्‍यक्‍त किया

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने 2027-28 मंडी सीज़न के लिए सभी तय रबी फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) में बढ़ोतरी के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार का आभार व्‍यक्‍त किया है।

श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि 2027-28 मंडी सीज़न के लिए रबी फसलों के एमएसपी में बढ़ोतरी, केंद्रीय बजट 2018-19 में की गई उस ऐतिहासिक घोषणा के अनुरूप है, जिसमें एमएसपी को अखिल भारतीय औसत उत्पादन लागत का कम से कम डेढ़ गुना तय करने का फैसला किया गया था।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्पादन लागत पर मिलने वाला यह मार्जिन किसानों के कल्याण के प्रति सरकार की अटूट प्रतिबद्धता को दर्शाता है। नई एमएसपी दरों के अंतर्गत, किसानों को अखिल भारतीय औसत उत्पादन लागत पर गेहूं के लिए 106 प्रतिशत, रेपसीड और सरसों के लिए 96 प्रतिशत, मसूर के लिए 92 प्रतिशत, चना के लिए 59 प्रतिशत, जौ के लिए 58 प्रतिशत और कुसुम के लिए 50 प्रतिशत का मार्जिन मिलेगा।

मुख्यमंत्री ने विश्‍वास जताया कि हरियाणा के किसान ऐसे फैसलों से लाभान्वित होते रहेंगे और देश के खाद्य भंडार को और मजबूत करने में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला