जून 6, 2026 1:57 अपराह्न

printer

हरियाणा विधानसभा में तीन दिवसीय राष्ट्रमंडल संसदीय संघ सम्मेलन 8 जून से होगा शुरू

हरियाणा विधान सभा 8 से 10 जून तक आयोजित होने वाले भारतीय क्षेत्र के उत्तरी जोन-2 के राष्ट्रमंडल संसदीय संघ सम्मेलन की मेजबानी करेगी। 
 
हरियाणा विधान सभा सचिवालय ने आज, सम्मेलन की तैयारियों की जानकारी साझा करते हुए बताया कि सभी व्यवस्थाओं को समयबद्ध तरीके से पूरा किया जा रहा है। सम्मेलन की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए कल विभिन्न राज्यों के विधान मंडलों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्‍यम से बैठक आयेाजित की गई। 
 
बैठक में सम्मेलन से संबंधित व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई। साथ ही विभिन्न राज्यों से आने वाले प्रतिनिधिमंडलों की सुविधा और तालमेल सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक बिंदुओं पर चर्चा हुई।
 
इस दौरान लोकसभा के महासचिव उत्पल कुमार तथा राज्यसभा के महासचिव पी.सी. मोदी भी उपस्थित रहे। बैठक में अलग अलग राज्यों की विधान सभा के प्रधान सचिव, सचिव और वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए।
सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला