एक सप्ताह तक चले ‘हर घर तिरंगा’ अभियान का कल शाम चंडीगढ़ में भव्य समापन समारोह आयोजित किया गया। समारोह में राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान के साथ आधुनिक भारत की उपलब्धियों, सामूहिक गौरव और आकांक्षाओं को दर्शाया गया।
समापन समारोह में लोगों के उत्साह ने राष्ट्रीय एकता, देशभक्ति और तिरंगे के प्रति गौरव का संदेश दिया। पंजाब के राज्यपाल और केंद्रशासित प्रदेश चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया समारोह के मुख्य अतिथि थे।
समारोह में बाइक और विंटेज कार रैली, देश की समृद्ध विरासत, एकता और राष्ट्रीय गौरव पर आधारित संगीत और नृत्य प्रस्तुतियां भी हुईं। भारतीय सेना और आईटीबीपी ने हथियारों और ड्रोन का प्रदर्शन भी किया।