अगस्त 27, 2026 10:37 पूर्वाह्न

printer

गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल अमरीका और कनाडा के सफल दौरे के बाद गुजरात लौटे

गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल अमरीका और कनाडा के सफल दौरे के बाद आज गुजरात लौट आए हैं।
 
मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि गुजरात सरकार ने ‘वाइब्रेंट गुजरात’ पहल के तहत अमरीका और कनाडा का दौरा किया। इसका उद्देश्‍य राज्य में कारोबार को बढ़ावा देना और अधिक से अधिक निवेश आकर्षित करना है। उन्‍होंने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी ने वैश्विक स्तर पर विश्‍वास बनाया है और इसी कारण, विभिन्‍न देशों में निवेश को लेकर बहुत सकारात्मक रुझान देखने को मिला। उन्होंने बताया कि अमरीका और कनाडा के दौरे के दौरान कई कंपनियों के साथ बहुत सकारात्मक और महत्‍वपूर्ण बैठकें कीं गईं। इनमें सेमीकंडक्टर, एआई और डेटा सेंटर सेक्टर की बड़ी कंपनियां, साथ ही ‘गिफ्ट’ (गुजरात इंटरनेशनल फाइनेंस टेक-सिटी) में दिलचस्पी रखने वाली फाइनेंशियल कंपनियां शामिल थीं।
सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला