सितम्बर 30, 2026 8:49 अपराह्न

printer

गुजरात एटीएस और केंद्रीय एजेंसियों ने तीन हजार करोड़ रुपये के मादक पदार्थ जब्त किए

गुजरात आतंकवाद-रोधी दस्ते, भारतीय तटरक्षक बल और केंद्रीय खुफिया एजेंसियों ने लगभग तीन हजार करोड़ रुपये मूल्य की 526 किलोग्राम से अधिक मादक पदार्थ जब्त किया हैं।

गुजरात एटीएस के पुलिस उप महानिरीक्षक सुनील जोशी ने बताया कि सुरक्षा बलों ने लक्षद्वीप तट के पास मुंबई की ओर जा रही एक ‘आज़ाद’ नाम की ईरानी नाव की तलाशी लेने पर नशीली दवाओं की बड़ी खेप बरामद की, जिसे कथित तौर पर तमिलनाडु पहुंचाया जाना था। नाव से पेशावर के पांच पाकिस्तानी नागरिकों को गिरफ्तार किया गया।

आगे की जांच की जा रही है। गुजरात के उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी ने सुरक्षा बलों की त्वरित कार्रवाई की सराहना की और तस्‍करों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने तथा राज्य को नशामुक्त बनाने के लिए सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराया।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला