दिल्ली सरकार ने सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र में विस्तार के लिए इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के इंडिया एआई मिशन के तहत दो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सेंटर ऑफ़ एक्सीलेंस एआई-सीओईएस स्थापित करने का फैसला लिया है। इसका उद्देश्य आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित नवाचार, अनुसंधान और स्टार्टअप इकोसिस्टम को मजबूत करना है। ये केंद्र नवाचार और उद्यमशीलता को बढ़ावा देने के लिए उत्प्रेरक की भूमिका निभाएंगे।
इन केंद्रों के माध्यम से अगले चार वर्षों में लगभग सौ स्टार्टअप को सहयोग देने, सात हजार से अधिक युवाओं को ट्रेनिंग देने और एक हजार से अधिक रोजगार के नए अवसर पैदा करने का लक्ष्य है। हर केंद्र को 20 करोड़ रुपए की वित्तीय सहायता से विकसित किया जा रहा है।