पश्चिम बंगाल की शहरी विकास और नगर पालिका मंत्री अग्निमित्रा पॉल ने कहा है कि सिलीगुड़ी नगर निगम और दार्जिलिंग हिल्स नगर निगम क्षेत्रों में अवैध निर्माण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सिलीगुड़ी में एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए उन्होंने कहा कि एक समिति सभी अनधिकृत निर्माणों की पहचान करेगी, जिसके बाद विध्वंस सहित कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि जहां विध्वंस संभव नहीं होगा, वहां भारी जुर्माना लगाया जाएगा।
सुश्री अग्निमित्रा पॉल ने पेयजल आपूर्ति, स्वच्छता, जल निकासी, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन और यातायात जाम सहित नागरिक मुद्दों की भी समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को कूड़ा फेंकने के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया और कहा कि नए डबग्राम-फुलबारी नगर पालिका के गठन की प्रक्रिया जल्द ही शुरू होगी।
सुश्री पॉल ने दार्जिलिंग, कलिम्पोंग, कुर्सियोंग और मिरिक नगर पालिकाओं के अधिकारियों के साथ शहरी प्रशासन, प्रधानमंत्री आवास योजना के कार्यान्वयन और अन्य जन कल्याणकारी पहलों का आकलन करने के लिए एक समीक्षा बैठक की अध्यक्षता भी की।