अगस्त 14, 2026 2:11 अपराह्न

printer

सरकार ने जम्मू-कश्मीर के लिए ₹18.60 करोड़ की लागत वाली तीन प्रमुख विरासत संरक्षण परियोजनाओं को मंजूरी दी

सरकार ने जम्मू-कश्मीर में 18 करोड़ 60 लाख रुपये की तीन विरासत संरक्षण परियोजनाओं को मंजूरी दी है। इनका उद्देश्य ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व के स्थलों को पुनर्स्थापित करना और क्षेत्र की विरासत पर्यटन क्षमता को मजबूत करना है। स्वीकृत परियोजनाओं के अंतर्गत सांबा जिले के उत्तरवाहिनी विरासत स्थल पर 6 करोड़ 86 लाख रुपये, कठुआ जिले के बसोहली किले पर 6 करोड़ 50 लाख रुपये और अनंतनाग के नाला सौंदबरारी झरने पर 5 करोड़ 24 लाख रुपये की लागत से जीर्णोद्धार, नवीनीकरण और सौंदर्यीकरण का कार्य किया जाएगा।

ये पहलें जम्मू-कश्मीर के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व के स्थलों के संरक्षण, पुनरुद्धार और संवर्धन के लिए सरकार के व्यापक प्रयासों का हिस्सा हैं।