नवम्बर 17, 2026 2:23 अपराह्न

printer

केरलम में सोने की कीमत एक लाख रुपये प्रति आठ ग्राम से नीचे आई

केरलम में सोने की कीमत प्रति सॉवरेन यानी प्रति आठ ग्राम एक लाख रुपये से नीचे आ गई है। हमारे तिरुवनंतपुरम संवाददाता ने बताया है कि राज्य में 22 कैरेट सोने का भाव आज सुबह 560 रुपये घटकर 99 हजार 760 रुपये प्रति आठ ग्राम रह गया। कल इसकी कीमत एक लाख 320 रुपये थी।
 
स्थानीय बाजार में सोने की कीमतों में यह गिरावट अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने के दाम कम होने के बाद आई है।
 
जनवरी 2025 में सोने की कीमत 57 हजार 200 रुपये प्रति आठ ग्राम थी। इसके बाद से सोने के भाव में काफी वृद्धि हुई है।