गोवा सरकार कल से गोवा उज्ज्वला योजना शुरू करेगी। योजना के अंतर्गत पात्र घरेलू एलपीजी और पीएनजी उपभोक्ताओं को प्रति वर्ष तीन घरेलू एलपीजी सिलेंडरों के मूल्य के बराबर वित्तीय सहायता दी जाएगी। मुख्यमंत्री डॉ. प्रमोद सावंत ने बताया कि प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण के जरिए 3,000 रुपए सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में डाले जाएंगे। नागरिक आपूर्ति विभाग ने इस योजना के लिए 100 करोड़ रुपए का प्रावधान किया है।
इस योजना का लाभ उठाने के लिए कोई आय मानदंड नहीं है। हालांकि, एक घरेलू गैस कनेक्शन वाला परिवार ही इस योजना का लाभ उठा सकेगा।
वर्तमान गृह आधार और दीन दयाल सामाजिक सुरक्षा योजना के लाभार्थी भी इस योजना के लिए आवेदन पत्र और बैंक पासबुक जमा कर सकते हैं।
आवेदन पत्र पंचायत और नगरपालिका कार्यालयों में उपलब्ध होंगे। पहली किस्त 9 या 10 सितंबर को लाभार्थियों के बैंक खातों में जमा होने की उम्मीद है।