गोवा के मुख्यमंत्री डॉ. प्रमोद सावंत ने पणजी में हर घर तिरंगा अभियान और राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम की 150वीं वर्षगांठ के अवसर पर तिरंगा रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रैली राष्ट्रीय ध्वज को सम्मान देने और भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस का जश्न मनाने के लिए आयोजित की गई थी।
रैली मीरामार सर्कल से शुरू होकर आज़ाद मैदान तक गई। छात्रों, युवाओं और नागरिकों ने बड़ी संख्या में तिरंगा ध्वज लेकर देशभक्ति की भावना का प्रदर्शन किया। यह रैली गोवा सरकार के खेल एवं युवा कल्याण निदेशालय ने आयोजित की थी। छात्रों, युवाओं और नागरिकों ने उत्साहपूर्वक रैली में भाग लिया।