सितम्बर 21, 2026 5:37 अपराह्न

printer

फुजीफिल्म इंडिया के प्रबंध निदेशक कोजी वाडा ने केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा से की मुलाकात

फुजीफिल्म इंडिया के प्रबंध निदेशक कोजी वाडा के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने नई दिल्ली में स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा से मुलाकात की। इस दौरान, श्री नड्डा ने नई दिल्ली स्थित एम्स में फुजीफिल्म इंडिया द्वारा मेड इन इंडिया एंडोस्कोपी सिस्टम को राष्ट्र को समर्पित करने की सराहना की।

प्रतिनिधिमंडल ने बेहतर रोगी परिणामों और शीघ्र स्वस्थ होने की अवधि में योगदान देते हुए, लचीली एंडोस्कोपी और न्यूनतम चीर-फाड़ उपचार सहित उन्नत चिकित्सा प्रौद्योगिकियों की बढ़ती भूमिका का उल्लेख किया। अग्नाशय कैंसर सहित जटिल स्थितियों के निदान और प्रबंधन में ऐसी प्रौद्योगिकियों की क्षमता पर भी चर्चा की गई।

इस मुलाकात में मेक इन इंडिया की परिकल्पना के अनुरूप नवाचार, उन्नत चिकित्सा प्रौद्योगिकी और स्वदेशी विनिर्माण के माध्यम से भारत के स्वास्थ्य सेवा तंत्र को मजबूत करने की साझा प्रतिबद्धता पर बल दिया गया।