मई 21, 2026 9:30 अपराह्न

printer

एफएसएसएआई ने किया स्‍वस्‍थ जीवनशैली के लिए ब्रिक्स मिशन पर दूसरी तकनीकी बैठक का आयोजन

भारत की अध्‍यक्षता में ब्रिक्स 2026 के अन्‍तर्गत स्‍वस्‍थ जीवनशैली के लिए ब्रिक्स मिशन पर दूसरी तकनीकी बैठक आज आयोजित की गई। इसमें सदस्य देशों ने स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने और निवारक स्वास्थ्य देखभाल पहलों को मजबूत करने के तरीकों पर विचार-विमर्श किया। यह बैठक स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के अधीन भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) ने आयोजित की थी। बैठक का मुख्य उद्देश्य ब्रिक्स सदस्य देशों द्वारा स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने के लिए अपनाई गई साक्ष्य-आधारित और विस्तार योग्य सर्वोत्तम प्रथाओं के  आदान-प्रदान को सक्षम बनाना था। भारत ने ‘ईट राइट इंडिया’ अभियान के तहत अपने ‘मोटापा रोकें’ अभियान को प्रस्तुत किया। ब्रिक्स के अन्‍य देशों ने भी प्रभावशाली कार्यान्वयन मॉडल प्रदर्शित किए जिन्हें व्यापक जन स्वास्थ्य लाभ के लिए अपनाया और दोहराया जा सकता है।