फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने घोषणा की है कि दक्षिणी लेबनान में संयुक्त राष्ट्र शांति रक्षकों को निशाना बनाकर किए गए हमले में फ्रांस का एक सैनिक शहीद हो गया और तीन अन्य घायल हो गए।
श्री मैक्रों ने सोशल मीडिया पर साझा किए गए एक बयान में कहा कि फ्रांस, लेबनान के अधिकारियों से दोषियों को तुरंत गिरफ्तार करने और संयुक्त राष्ट्र अंतरिम बल लेबनान के साथ अपने दायित्वों को पूरा करने की मांग करता है। उन्होंने यह भी पुष्टि की कि हमले में तीन अन्य सैनिक भी घायल हुए हैं और उन्हें सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया है। श्री मैक्रों ने कहा कि देश शहीद सैनिक को श्रद्धांजलि अर्पित करता है। उन्होंने कहा कि फ्रांस अपने सैनिकों के परिवारों के साथ-साथ लेबनान में शांति अभियानों में सेवारत सभी सैन्य कर्मियों के साथ एकजुटता से खड़ा है।
News On AIR | अप्रैल 18, 2026 8:35 अपराह्न | southern Lebanon.
दक्षिणी लेबनान में संयुक्त राष्ट्र शांति रक्षकों को निशाना बनाकर किए गए हमले में फ्रांस का एक सैनिक शहीद: इमैनुएल मैक्रों, राष्ट्रपति, फ्रांस