मई 21, 2026 4:52 अपराह्न

printer

चौथा भारत-अफ्रीका फोरम शिखर सम्मेलन स्थगित

चौथा भारत-अफ्रीका फोरम शिखर सम्मेलन अफ्रीका के कुछ हिस्सों में बिगड़ती स्वास्थ्य स्थिति को देखते हुए स्थगित कर दिया गया है। यह सम्‍मेलन 28 से 31 मई तक नई दिल्ली में होना था। विदेश मंत्रालय ने बताया कि भारत, अफ्रीकी संघ के अध्यक्ष और अफ्रीकी संघ आयोग के बीच परामर्श के बाद यह फैसला लिया गया। शिखर सम्मेलन और उससे जुड़ी बैठकों की नई तारीखें आपसी परामर्श से तय की जाएंगी और उचित समय पर सूचित की जाएंगी। भारत ने अफ्रीका के लोगों और सरकारों के प्रति अपनी एकजुटता व्यक्त की है, और अफ्रीका-सीडीसी के नेतृत्व में बिगड़ती स्वास्थ्य स्थिति से निपटने के प्रयासों में योगदान देने की अपनी तत्परता भी दोहराई है।