अगस्त 25, 2026 2:10 अपराह्न

printer

बॉम्बे उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश न्यायमूर्ति सुनील बालकृष्ण शुक्रे ने महाराष्ट्र लोकायुक्त संस्था के नए अध्यक्ष के रूप में शपथ ली

बॉम्बे उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश न्यायमूर्ति सुनील बालकृष्ण शुक्रे ने आज महाराष्ट्र लोकायुक्त संस्था के नए अध्यक्ष के रूप में शपथ ली। महाराष्ट्र के राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा ने मुंबई के लोक भवन में आयोजित एक संक्षिप्त शपथ ग्रहण समारोह में न्यायमूर्ति शुक्रे को पद की शपथ दिलाई। न्यायमूर्ति शुक्रे की नियुक्ति 5 वर्ष की अवधि के लिए या उनके 70 वर्ष की आयु प्राप्त करने तक, जो भी पहले हो, के लिए की गई है।