दिल्ली की एक अदालत ने आज आम आदमी पार्टी के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन को 2020 में उत्तर-पूर्वी दिल्ली के दयालपुर क्षेत्र में हुए दंगों के मामले में दंगे भड़काने का दोषी ठहराया।
अपर सत्र न्यायाधीश प्रवीण सिंह ने हुसैन को भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत दोषी ठहराया।
अदालत ने हुसैन को दी जाने वाली सज़ा की अवधि पर बहस के लिए मामले की सुनवाई 16 नवंबर को तय की है।
जुलाई में, दिल्ली की एक अदालत ने 2020 के उत्तर-पूर्वी दिल्ली दंगों के दौरान आसूचना ब्यूरो के अधिकारी अंकित शर्मा की हत्या से जुड़े मामले में हुसैन और चार अन्य लोगों को दोषी ठहराया था।