अगस्त 22, 2026 1:32 अपराह्न

printer

ओडिशा में बाढ़ की स्थिति में सुधार, कम हो रहा नदियों का जलस्तर

ओडिशा में बाढ़ की स्थिति में सुधार है, लेकिन उत्तर और तटीय ओडिशा के कई इलाकों में अब भी पानी भरा हुआ है। राज्य के कई जिलों में करीब 14 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हैं। नदियों का जलस्तर धीरे-धीरे कम हो रहा है, लेकिन हजारों लोग अभी भी बाढ़ के पानी में फंसे हुए हैं और सड़क संपर्क कटा हुआ है। 
 
मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में एक बार फिर मूसलाधार बारिश की चेतावनी दी है।