अगस्त 21, 2026 9:00 अपराह्न

printer

ओडिशा में बाढ़ की स्थिति गंभीर, 13 लाख से अधिक लोग प्रभावित

ओडिशा में बाढ़ की स्थिति गंभीर बनी हुई है, सात जिलों में तेरह लाख से अधिक लोग प्रभावित हैं, हालांकि प्रमुख नदियों का जलस्तर अब घटने लगा है। बालेश्वर, मयूरभंज, भद्रक, जाजपुर, केन्दुझार, केंद्रपाड़ा और सुंदरगढ़ जिलों के 17 सौ से अधिक गांव प्रभावित हुए हैं। अब तक 4 लाख 87 हजार लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है और उन्हें आठ सौ 80 राहत शिविरों में ठहराया गया है।

प्रभावित क्षेत्रों में मुफ्त रसोई सेवाएं चल रही हैं, जो लगभग चार लाख 96 हजार लाभार्थियों को पका हुआ भोजन उपलब्ध करा रही हैं। सूखे खाद्य पदार्थ और पॉलीथीन शीट सहित आवश्यक राहत सामग्री भी वितरित की जा रही है। राज्य सरकार राज्य और जिला आपातकालीन संचालन केंद्रों के माध्यम से चौबीसों घंटे निगरानी रख रही है। बचाव, राहत और आपातकालीन कार्यों के लिए एक सौ छब्बीस बचाव दल तैनात किए गए हैं।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला