जून 20, 2026 9:24 अपराह्न

printer

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मेघालय में सड़क परियोजना का उद्घाटन किया

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज मेघालय में करीब 60 किलोमीटर लंबी जोवाई-नारतियांग-कडियाप-खंडुली सड़क परियोजना का उद्घाटन किया। नव विकास बैंक द्वारा लगभग 59 करोड़ 48 लाख रुपये की लागत से वित्त पोषित इस परियोजना का उद्घाटन पश्चिम जयंतिया हिल्स जिले के वाहियाजेर मल्टी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स स्टेडियम में किया गया।

उद्घाटन के बाद, केंद्रीय वित्त मंत्री ने जोवाई स्थित कियांग नांगबाह सरकारी कॉलेज के छात्रों से बातचीत की और वाहियाजेर सेंटर में जमीनी स्तर की खेल गतिविधियों में शामिल युवा फुटबॉलरों से भी चर्चा की।

    इस दौरान श्रीमती निर्मला सीता रामन ने नारतियांग स्थित श्री मां जयंती मंदिर और मोनोलिथ हेरिटेज साइट का भी दौरा किया। बाद में उन्होंने मेघालय के जीआई-टैग वाले उत्पादों को प्रदर्शित करने वाले स्टालों का निरीक्षण किया, जहां उन्होंने स्थानीय किसानों और कारीगरों के साथ बातचीत की।