अक्टूबर 12, 2026 9:08 अपराह्न

printer

पंजाब की सभी 117 विधानसभा सीटों के लिए अंतिम मतदाता सूची जारी

पंजाब की सभी 117 विधानसभा सीटों के लिए विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के बाद आज अंतिम मतदाता सूची जारी कर दी गई है। राज्य में मतदाताओं की कुल संख्या बढ़कर दो करोड़ दस लाख से अधिक हो गई है। इनमें पांच सौ छह ट्रांसजेंडर मतदाता शामिल हैं। इससे पहले 13 अगस्त 2026 को जारी मसौदा मतदाता सूची में एक करोड़ 93 लाख 94 हजार 435 नाम दर्ज थे। अंतिम सूची में मतदाताओं की संख्या में तीन दशमलव छह चार प्रतिशत की वृद्धि हुई है। ये मतदाता आगामी पंजाब विधानसभा चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे।

 अंतिम मतदाता सूची जिला निर्वाचन अधिकारियों, निर्वाचक पंजीकरण अधिकारियों और बूथ लेवल अधिकारियों के कार्यालयों में उपलब्ध है। इसे पंजाब के मुख्य चुनाव अधिकारी की आधिकारिक वेबसाइट और मतदाता सेवा पोर्टल voters.eci.gov.in से भी डाउनलोड की जा सकती है।

पंजाब की मुख्य चुनाव अधिकारी अनिंदिता मित्रा ने बताया कि सभी पात्र मतदाताओं तक पहुंचने के हर संभव प्रयास किए गए हैं। उन्होंने कहा कि मतदाताओं की सुविधा के लिए मतदान केंद्रों की संख्या भी 24 हजार 453 से बढ़ाकर 25 हजार 332 कर दी गई है।