सितम्बर 14, 2026 5:58 अपराह्न

printer

17 सितंबर से शुरू होगा पांचवां जम्मू फिल्म महोत्सव

पांचवां जम्मू फिल्म महोत्सव 17 सितंबर को भव्य उद्घाटन समारोह के साथ शुरू होगा। उद्घाटन समारोह गुरुवार को सुबह 11 बजे राइटर्स क्लब के अभिनव थिएटर में आयोजित किया जाएगा। इस महोत्सव का उद्देश्य फिल्म निर्माताओं, कलाकारों, रचनात्मक पेशेवरों और सिनेमा प्रेमियों को मंच प्रदान करना और जम्मू-कश्मीर की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा देना है। आयोजन समिति ने फिल्म प्रेमियों, कलाकारों और आम जनता को उद्घाटन समारोह में शामिल होने और फिल्म महोत्सव का हिस्सा बनने के लिए आमंत्रित किया है।