सितम्बर 2, 2026 1:10 अपराह्न

printer

जम्मू फिल्म महोत्सव का पांचवां संस्करण 28 और 29 सितंबर को जम्मू में किया जाएगा आयोजित

जम्मू फिल्म महोत्सव का पांचवां संस्करण 28 और 29 सितंबर को जम्मू में आयोजित किया जाएगा। इसमें देश-विदेश के फिल्म निर्माता और उनकी फिल्में शामिल होंगी। हमारे संवाददाता ने बताया कि वोमेड और कोशुरवुड स्टूडियो द्वारा आयोजित इस दो दिवसीय महोत्सव के लिए 35 देशों से 210 फिल्मों की प्रविष्टियां प्राप्त हुई हैं।

चयन प्रक्रिया के बाद 16 देशों की 41 फिल्मों को महोत्सव में प्रदर्शन के लिए चुना गया है। इनमें पांच डॉक्यूमेंट्री, पांच फीचर फिल्में, 30 शॉर्ट फिल्में और दो म्यूजिक वीडियो शामिल हैं। इसके अलावा, 12 क्षेत्रीय फिल्मों को अलग से प्रदर्शन के लिए चुना गया है, जिससे क्षेत्रीय फिल्म निर्माताओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा।