विदेश मंत्री सुब्रह्मण्यम जयशंकर ने कहा है कि भारत को अपनी औद्योगिक और आर्थिक क्षमताओं को मजबूत करते हुए विश्व की प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं के साथ जुड़ाव बनाए रखना चाहिए। नई दिल्ली में एक कार्यक्रम में डॉ. जयशंकर ने कहा कि बढ़ते भू-राजनीतिक और आर्थिक तनाव देशों और व्यवसायों के लिए नई चुनौतियां पैदा कर रहे हैं। उन्होंने इन दबावों से निपटने के लिए चार-सूत्रीय दृष्टिकोण का प्रस्ताव रखा। इसमें जोखिम कम करना, साझेदारी और स्रोतों में विविधता लाना, बाजार विकृतियों को दूर करना और सुरक्षा का मार्जिन बनाए रखना शामिल है। भारत-चीन संबंधों पर डॉ. जयशंकर ने कहा कि भारत को चीन के साथ व्यापार जारी रखना चाहिए।
News On AIR | अगस्त 22, 2026 8:46 अपराह्न
विदेश मंत्री सुब्रह्मण्यम जयशंकर ने प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं से जुड़ाव बनाए रखने पर जोर दिया