मई 27, 2026 6:28 पूर्वाह्न

printer

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने ऑस्ट्रेलियाई समकक्ष पेनी वोंग के साथ 17वीं विदेश मंत्रियों की फ्रेमवर्क वार्ता की अध्यक्षता की

विदेश मंत्री डॉ. सुब्रह्मण्‍यम जयशंकर ने कल शाम नई दिल्ली में ऑस्ट्रेलिया की विदेश मंत्री पेनी वोंग के साथ 17वीं विदेश मंत्रियों की फ्रेमवर्क वार्ता की सह-अध्यक्षता की। डॉ. जयशंकर ने कहा कि  इसमें हिंद-प्रशांत क्षेत्र, पश्चिम एशिया की स्थिति, वैश्विक और बहुपक्षीय मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया। उन्होंने दोनों देशों के बीच व्यापक रणनीतिक साझेदारी की प्रगति की समीक्षा की।  

डॉ. जयशंकर ने कहा कि परमाणु ऊर्जा उत्पादन के लिए यूरेनियम आपूर्ति सहित ऊर्जा क्षेत्र में सहयोग का विस्तार हो रहा है। उन्होंने कहा कि दोनों देश महत्वपूर्ण खनिजों के व्यापार पर भी कार्य कर रहे हैं।