विदेश मंत्री सुब्रह्मण्यम जयशंकर ने कहा है कि भारत-बांग्लादेश संबंध आपसी सम्मान पर आधारित होने चाहिए। नई दिल्ली में एक कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि किसी भी रिश्ते को सफल होने के लिए आपसी हितों की कसौटी पर खरा उतरना आवश्यक है। भारत बांग्लादेश के साथ हितों की समानता और पारस्परिक सहयोग पर आधारित सकारात्मक, रचनात्मक और प्रगतिशील संबंध चाहता है।
विदेश मंत्री ने पाकिस्तान को विश्व का एक अनूठा देश बताया, क्योंकि कोई अन्य राष्ट्र अपने पड़ोसी पर हमला करने और दबाव डालने के लिए आतंकवाद का इतने व्यवस्थित और निरंतर तरीके से उपयोग नहीं करता है।