विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने आज अपने ग्रीक के विदेश मंत्री जॉर्ज गेरापेट्रिटिस से टेलीफोन पर बातचीत की। सोशल मीडिया पोस्ट में डॉ. जयशंकर ने बताया कि दोनों नेताओं ने मौजूदा भू-राजनीतिक घटनाक्रम पर चर्चा की। दोनों ने एक-दूसरे के संपर्क में बने रहने पर भी सहमति जताई।
उन्होंने मिस्र के विदेश मंत्री बदर अब्देलट्टी से भी टेलीफोन पर बातचीत की। डॉ. जयशंकर ने बताया कि दोनों नेताओं ने पश्चिम एशिया और खाड़ी क्षेत्र की स्थिति पर चर्चा की।