मई 21, 2026 12:56 अपराह्न

printer

विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने मोन्‍टेनेग्रो के स्‍वतंत्रता दिवस के अवसर पर वहां के लोगों को शुभकामनाएं दी

विदेश मंत्री डॉ. सुब्रह्मण्‍यम जयशंकर ने मोन्‍टेनेग्रो के स्‍वतंत्रता दिवस के अवसर पर वहां के लोगों और उप-प्रधानमंत्री तथा विदेश मंत्री एर्विन इब्राहिमोविच को शुभकामनाएं दी हैं। डॉ. जयशंकर ने सोशल मीडिया पोस्‍ट में कहा कि दोनों देश मित्रवत संबंधों को प्रगाढ़ बनाने के प्रति वचनबद्ध हैं।