अक्टूबर 21, 2026 7:01 पूर्वाह्न

printer

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर और अमरीका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने आपसी संबंधों और वैश्विक रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने के उपायों पर चर्चा की

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने मुंबई में अमरीका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो के साथ वार्ता की। इस दौरान दोनों नेताओं ने भारत-अमरीका संबंधों के सभी प्रमुख पहलुओं की समीक्षा की और व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने के उपायों पर चर्चा की।

विदेश मंत्रालय के अनुसार, दोनों पक्षों ने व्यापार, रक्षा, प्रौद्योगिकी, ऊर्जा सुरक्षा तथा क्षेत्रीय और वैश्विक घटनाक्रम सहित कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से विचारों का आदान-प्रदान किया। दोनों नेताओं ने भारत-अमरीका द्विपक्षीय व्यापार समझौते पर जारी बातचीत में हुई प्रगति का स्वागत किया और इसे जल्द अंतिम रूप देने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने अमेरिकी राजदूत द्वारा आयोजित ‘यूएस फ्रीडम 250 रिसेप्शन’ में मुख्य अतिथि के रूप में भी भाग लिया।

मार्को रुबियो का यह भारत का दूसरा दौरा है। इससे पहले वे इस वर्ष मई में नई दिल्ली आए थे।