तमिलनाडु के कोलाथुर निर्वाचन क्षेत्र के 14 मतदान केंद्रों में उपयोग की जा रही इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों – ईवीएम की जली हुई मेमोरी और माइक्रोकंट्रोलर की जांच तथा सत्यापन कार्य आज दूसरे दिन भी जारी है। तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री और डीएमके प्रमुख एम.के. स्टालिन ने इसी निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ा था और हाल ही में हुए विधानसभा चुनावों में टीवीके उम्मीदवार वी.एस. बाबू ने उन्हें आठ हजार सात सौ 95 वोटों के अंतर से हराया था। इस प्रक्रिया के अंतर्गत भारत हेवी इलेक्ट्रिकल इंजीनियर्स द्वारा 42 बैलेट यूनिट और 14 वीवीपैट यूनिट की जांच जारी है। पहले मशीनों में दर्ज परिणाम प्रदर्शित किए जाएंगे, जिससे उम्मीदवार और उनके प्रतिनिधि फॉर्म 20 में दर्ज परिणामों से उनकी तुलना कर सकेंगे। पराजित उम्मीदवारों द्वारा आवेदन जमा करने के बाद कांचीपुरम जिले के उथिरामरूर और विरुधुनगर जिले के राजपालयम में भी सत्यापन प्रक्रिया चलाई जाएगी। उथिरामरूर के दस और राजपालयम के 14 मतदान केंद्रों की ईवीएम का परीक्षण किया जा रहा है।
News On AIR | जुलाई 31, 2026 2:24 अपराह्न
कोलाथुर में ईवीएम की जांच दूसरे दिन भी जारी