यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन ने पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष का पूर्ण समाधान खोजने के उद्देश्य से अमरीका और ईरान के बीच आज हुई वार्ता में प्रगति का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि ईरान को परमाणु हथियार विकसित करने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए।
सोशल मीडिया पोस्ट में, सुश्री उर्सुला ने कहा कि यूरोप, संघर्ष कम करने और क्षेत्रीय स्थिरता सुनिश्चित करने के लिए कूटनीतिक प्रयासों का समर्थन करता है। इसमें होर्मुज जल-डमरू-मध्य को फिर से खोलना और नौवहन की स्वतंत्रता की गारंटी देना शामिल है। उन्होंने ईरान से परोक्ष समूहों के माध्यम से की जा रही उन गतिविधियों को समाप्त करने का भी आग्रह किया।