कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) ने प्रतिष्ठानों से आग्रह किया है कि वे ईपीएफ के दायरे से बाहर कर्मचारियों के लिए सामाजिक सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु कर्मचारी नामांकन अभियान, 2026 का लाभ उठाएं। इस अभियान का उद्देश्य नियोक्ताओं के स्वैच्छिक अनुपालन को सुगम बनाना और पात्र श्रमिकों को भविष्य निधि, पेंशन और बीमा के लाभ प्रदान करना है। श्रम और रोजगार मंत्रालय ने कहा कि यह अभियान इस वर्ष 31 अक्टूबर तक जारी रहेगा। इसके तहत, पात्र नियोक्ता उन कर्मचारियों की घोषणा और नामांकन कर सकते हैं जो निर्धारित अवधि के दौरान ईपीएफ कवरेज से बाहर रह गए थे और घोषणा की तिथि पर जीवित हैं तथा प्रतिष्ठान में कार्यरत हैं। मंत्रालय ने कहा कि नियोक्ताओं को निर्धारित ऑनलाइन माध्यम से नामांकन और भुगतान प्रक्रिया पूरी करनी होगी। इस अभियान का उद्देश्य पात्र कर्मचारियों को वैधानिक सामाजिक सुरक्षा ढांचे के अंतर्गत लाने के लिए एक व्यवस्थित तंत्र प्रदान करके प्रतिष्ठानों और श्रमिकों को लाभ पहुंचाना है।
News On AIR | अगस्त 22, 2026 1:20 अपराह्न
ईपीएफओ ने प्रतिष्ठानों से कर्मचारी नामांकन अभियान 2026 का लाभ उठाने का आग्रह किया