अक्टूबर 12, 2026 11:29 पूर्वाह्न

printer

छह मेट्रो स्टेशनों पर प्रवेश और निकास शाम 4 बजे तक बंद: डीएमआरसी

दिल्ली मेट्रो ने जानकारी दी है कि सुरक्षा कारणों से नई दिल्ली में छह मेट्रो स्टेशनों पर आवाजाही आज शाम 4 बजे तक बंद रहेगी। ये स्टेशन हैं – पटेल चौक, जनपथ, राजीव चौक, मंडी हाउस, केन्द्रीय सचिवालय और बाराखंभा रोड। इन सभी मेट्रो स्टेशनों पर इंटरचेंज की सुविधा उपलब्ध रहेगी।