सितम्बर 19, 2026 5:57 अपराह्न

printer

सोलापुर डिवीजन के 7 रेलवे स्टेशनों पर 200 करोड़ रुपये की लागत से इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग परियोजना को मंजूरी

भारतीय रेल ने सोलापुर डिवीजन के 7 स्टेशनों पर 200 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग की व्यवस्था को मंजूरी दे दी है। इसके अंतर्गत मध्य रेलवे के मोहोल, मुंधेवाड़ी, बाले, सोलापुर, होटगी जंक्शन-होटगी ए केबिन, शाहबाद और वाडी जंक्शन पर इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग की व्यवस्था की जाएगी।

यहां तहत कवच, स्वचालित ब्लॉक सिग्नलिंग और केंद्रीकृत यातायात नियंत्रण कार्यों को भी मंजूरी दी गई है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि आधुनिक सिग्नलिंग प्रणाली पूरे डिवीजन में रेलवे सिग्नलिंग बुनियादी ढांचे को मजबूत करेगी और स्वदेशी स्वचालित ट्रेन सुरक्षा प्रणाली कवच ​​के कार्यान्वयन को सुगम बनाएगी।

इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग आधुनिक कंप्यूटर-आधारित सिग्नलिंग प्रणाली है। यह रेलगाड़ियों के सुरक्षित संचालन में सहायता करती है। इसमें खराबी का पता जल्दी चलता है और सिस्टम को तेजी से ठीक किया जा सकता है।