अगस्त 31, 2026 4:31 अपराह्न

printer

निर्वाचन आयोग ने दिल्‍ली में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के बाद जारी किया मसौदा

निर्वाचन आयोग ने दिल्‍ली में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण-एसआईआर अभियान  के बाद मसौदा जारी कर दिया है। सूची के अनुसार 97 लाख से अधिक मतदाता इसमें शामिल हैं, जबकि 47 लाख से अधिक मतदाताओं का नाम सूची से हटाया गया है।

दिल्‍ली के मुख्‍य चुनाव अधिकारी ने बताया है कि जिन मतदाताओं के नाम सूची में नहीं है, वे 30 सितम्‍बर तक फॉर्म-6 और आवश्‍यक दस्‍तावेजों के साथ अपने दावे दाखिल कर सकते हैं। अंतिम मतदाता सूची नवम्‍बर में जारी की जाएगी।

निर्वाचन आयोग के संशोधित कार्यक्रम के अनुसार दावों और आपत्तियों की जांच की जाएगी तथा नोटिस जारी करने और उसके निस्‍तारण की प्रक्रिया 29 अक्‍टूबर तक रहेगी।

मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान 30 जून से शुरू होकर 17 अगस्‍त तक चला। इसके तहत दिल्‍ली के कुल एक करोड़ 45 लाख 10 हजार 299 मतदाताओं में से करीब 67.18 प्रतिशत के प्रपत्र डिजिटाइज किए गए।