मई 14, 2026 6:06 अपराह्न

printer

निर्वाचन आयोग ने पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में एसआईआर कराने की घोषणा की

निर्वाचन आयोग ने पंजाब, हरियाणा और केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ में मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण – एसआईआर कराने की घोषणा की है। तीसरे चरण में देश भर के 16 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में एसआईआर कराया जाएगा।
 
पंजाब में, 24,453  बूथ स्तरीय अधिकारी-बीएलओ 25 जून से 24 जुलाई तक घर-घर जाकर 2,14,56,297 मतदाताओं से डेटा एकत्र करेंगे। पंजाब की मुख्य चुनाव अधिकारी अनिंदिता मित्रा ने आज चंडीगढ़ में संवाददाताओं को बताया कि अंतिम मतदाता सूची पहली अक्टूबर को प्रकाशित की जाएगी।
 
हरियाणा और चंडीगढ़ में, बीएलओ 15 जून से 14 जुलाई तक घरों का दौरा करेंगे और अंतिम मतदाता सूची 22 सितंबर को प्रकाशित की जाएगी।
सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला