मुंबई की एक विशेष अदालत ने आज वर्ष 2006 के कांग्रेस नेता पवनराजे निंबालकर हत्याकांड में महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री पद्मसिंह पाटिल सहित आठ आरोपियों को बरी कर दिया। विशेष सीबीआई अदालत ने कहा कि अभियोजन पक्ष साजिश के आरोपों को साबित करने में सफल नहीं हो सका।
पवनराजे निंबालकर और उनके चालक की जून 2006 में नवी मुंबई के पास गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले की जांच पहले नवी मुंबई पुलिस ने की थी, लेकिन बाद में इसे केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो-सीबीआई को सौंप दिया गया था। पद्मसिंह पाटिल को वर्ष 2009 में गिरफ्तार किया गया था।