जून 8, 2026 7:02 पूर्वाह्न

printer

शिक्षित, कुशल और प्रौद्योगिकी से लैस युवा ‘विकसित भारत 2047’ की सबसे बड़ी ताकत: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा है कि विकसित भारत 2047 का सपना जनभागीदारी, नवाचार, उद्यमिता और सामूहिक संकल्प के माध्यम से ही साकार हो सकता है।

नई दिल्ली में एक सम्मेलन को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भारत के विकसित राष्ट्र बनने की यात्रा समावेशी विकास, सामाजिक उत्तरदायित्व और सक्रिय नागरिक भागीदारी द्वारा निर्देशित होनी चाहिए। युवाओं की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए श्री बिरला ने कहा कि शिक्षित, कुशल और प्रौद्योगिकी से लैस युवा विकसित भारत 2047 की सबसे बड़ी ताकत हैं। उन्होंने युवा पीढ़ी से नवाचार, आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस और उभरती प्रौद्योगिकियों को अपनाने का आग्रह किया।