अक्टूबर 3, 2026 1:51 अपराह्न

printer

ईडी ने धनशोधन मामले में चंडीगढ़, मोहाली और पंचकूला में 14 ठिकानों पर तलाशी ली

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी), चंडीगढ़ ने कल धनशोधन मामले की जांच के अंतर्गत चंडीगढ़, मोहाली और पंचकूला में 14 ठिकानों पर तलाशी ली। यह मामला हरियाणा सरकार की 645 करोड़ रुपये की धनराशि के कथित गबन से जुड़ा है।

निदेशालय ने कई आभूषण कारोबारियों और उनके सहयोगियों, जिनमें कथित बिचौलिया गौरव कंसल भी शामिल हैं, से जुड़े परिसरों की तलाशी ली। ईडी ने 24 करोड़ 30 लाख रुपये नकद जब्त किए और करीब 22 करोड़ रुपये के बैंक बैलेंस फ्रीज किए। दस्तावेज और डिजिटल साक्ष्य भी बरामद किए गए।

यह जांच हरियाणा पुलिस द्वारा फरवरी 2026 में दर्ज धनशोधन मामले के बाद शुरू हुई थी। यह मामला राज्य के विकास और पंचायत विभाग के बैंक खातों में अनियमितताओं से जुड़ा है। ये बैंक खाते आई.डी.एफ.सी फर्स्ट बैंक और एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक में थे। इस बैंक धोखाधड़ी मामले में कई आईएएस अधिकारियों और अन्य सरकारी कर्मचारियों के भी कथित तौर पर शामिल होने की बात सामने आई है।