प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने हैदराबाद में आंध्र प्रदेश स्टेट बेवरेजेज कॉर्पोरेशन लिमिटेड से जुड़े पांच परिसरों पर कथित परिवहन घोटाले के सिलसिले में तलाशी अभियान चला रहा है। निदेशालय के अनुसार, आरोपियों ने कथित तौर पर सरकारी खजाने को 195 करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान पहुंचाया और साथ ही अपने और सहयोगियों के लिए अवैध लाभ अर्जित किया। तलाशी के दौरान, अधिकारियों ने 8 लाख रुपये नकद, दो महंगी घड़ियां, प्रीमियम वाहन, साथ ही आपत्तिजनक दस्तावेज और डिजिटल उपकरण बरामद किए।
News On AIR | जून 11, 2026 2:11 अपराह्न
आंध्र प्रदेश स्टेट बेवरेजेज कॉर्पोरेशन लिमिटेड से जुड़े पांच परिसरों पर ईडी की रेड