प्रवर्तन निदेशालय ने आईडीएफसी बैंक धोखाधड़ी मामले की जांच के सिलसिले में हरियाणा के विकास और पंचायत निदेशक कार्यालय में तत्कालीन अधीक्षक नरेश कुमार को गिरफ्तार किया है। उन्हें धन शोधन निवारण अधिनियम पीएमएलए, 2002 के प्रावधानों के तहत गिरफ्तार किया गया है। मामले की जांच में आईडीएफसी फर्स्ट बैंक में हरियाणा सरकार, चंडीगढ़ प्रशासन और दो निजी स्कूलों के खातों से 645 करोड़ रुपये की सार्वजनिक धनराशि के गबन का खुलासा हुआ है। कल गिरफ्तारी के बाद आरोपी को पीएमएलए अदालत में पेश किया गया, जहां अदालत ने उसे रविवार तक चार दिनों के लिए ईडी की हिरासत में भेज दिया। मामले की जांच जारी है।
News On AIR | जून 12, 2026 6:41 पूर्वाह्न
ईडी ने आईडीएफसी बैंक धोखाधड़ी मामले में हरियाणा के तत्कालीन अधीक्षक को गिरफ्तार किया