मई 19, 2026 8:47 पूर्वाह्न

printer

कांगो में इबोला से मृतकों की संख्या 118 पहुंची, डब्ल्यूएचओ ने आपातकाल घोषित किया

डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो में इबोला वायरस के प्रकोप से मरने वालों की संख्या बढ़कर 118 हो गई है। विश्व स्वास्थ्य संगठन-डब्ल्यूएचओ ने इसे ‘अंतर्राष्ट्रीय चिंता का सार्वजनिक स्वास्थ्य आपातकाल’ घोषित कर दिया है।

इटुरी और उत्तरी किवू प्रांतों में 118 मौतें और लगभग 300 संदिग्ध मामले दर्ज किए गए हैं। पड़ोसी देश युगांडा में भी एक मौत और एक संदिग्ध मामले की पुष्टि हुई है। अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि मामलों की संख्या में वृद्धि होने की संभावना है।

यह प्रकोप इबोला वायरस के बुंडीबुग्यो स्ट्रेन से संबंधित है। अफ्रीका रोग नियंत्रण और रोकथाम केंद्र ने बताया कि 390 से अधिक संदिग्ध मामले दर्ज किए गए हैं। कांगो पूर्वी इटुरी प्रांत में तीन इबोला उपचार केंद्र खोलने की योजना बना रहा है और विश्‍व स्‍वास्‍थ्‍य संगठन रोकथाम प्रयासों में सहायता के लिए विशेषज्ञों की एक टीम भेज रहा है। अमरीका के रोग नियंत्रण और रोकथाम केंद्र ने भी युगांडा में इस प्रकोप से जुड़े मामलों और मौतों की पुष्टि की है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला