विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर आज से रूस की दो दिन की आधिकारिक यात्रा पर रहेंगे। वे व्यापार, आर्थिक, वैज्ञानिक, तकनीकी और सांस्कृतिक सहयोग पर भारत-रूस अंतर-सरकारी आयोग के 27वें सत्र की सह-अध्यक्षता करेंगे। डॉ. जयशंकर इस यात्रा के दौरान, रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव से भी मुलाकात करेंगे और क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर अपने विचार साझा करेंगे।
News On AIR | अगस्त 23, 2026 2:08 अपराह्न
विदेश मंत्री एस. जयशंकर आज दो दिवसीय रूस दौरे पर रवाना होंगे