सितम्बर 25, 2026 12:19 अपराह्न

printer

यूएनजीए के दौरान विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने एस्टोनिया, घाना, मालदीव, बारबाडोस और इराक के विदेश मंत्रियों से की मुलाकात

विदेश मंत्री डॉ. सुब्रह्मण्यम जयशंकर ने संयुक्त राष्ट्र महासभा के 81वें सत्र के दौरान एस्टोनिया, घाना, मालदीव, बारबाडोस और इराक के विदेश मंत्रियों से मुलाकात की। इस दौरान द्विपक्षीय संबंधों और क्षेत्रीय तथा वैश्विक मुद्दों पर चर्चा हुई। एस्टोनिया के विदेश मंत्री मार्गस त्साहकना के साथ बैठक में यूक्रेन संघर्ष और उसके प्रभाव तथा बहुपक्षीय सहयोग पर चर्चा हुई।
 
घाना के विदेश मंत्री सैमुअल ओकुडजेटो अबलाकवा के साथ द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने और क्षेत्रीय तथा वैश्विक मुद्दों पर बातचीत हुई। वहीं, मालदीव की विदेश मंत्री इरुथिशम आदम के साथ द्विपक्षीय संबंधों और बहुपक्षीय मंचों पर सहयोग की समीक्षा की गई।
 
श्री जयशंकर ने बारबाडोस के विदेश मंत्री क्रिस्टोफर पीटर सिंकलर से भी मुलाकात की। वहीं, इराक के उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री फुअद हुसैन के साथ बैठक में पश्चिम एशिया के हालात, आर्थिक और ऊर्जा संबंधों पर भी चर्चा हुई।