विदेश मंत्री डॉ. सुब्रह्मण्यम जयशंकर ने कुवैत के प्रधानमंत्री शेख अहमद अब्दुल्ला अल-अहमद अल-सबाह से मुलाकात की। उन्होंने भारतीय समुदाय के कल्याण के लिए कुवैत के प्रधानमंत्री के समर्थन का आभार व्यक्त किया। सोशल मीडिया पोस्ट में, विदेश मंत्री ने भारत और कुवैत के मजबूत तथा पारस्परिक रूप से लाभकारी सहयोग के लिए श्री अल-सबाह के दृष्टिकोण का स्वागत किया। डॉ. जयशंकर ने कुवैत के रक्षा मंत्री अब्दुल्ला अली अब्दुल्ला अल-सलेम अल-सबाह से भी मुलाकात की। दोनों नेताओं ने रक्षा उद्योग सहयोग और समुद्री सुरक्षा पर चर्चा की।
News On AIR | जुलाई 8, 2026 8:47 अपराह्न | EAM Jaishankar
विदेश मंत्री डॉ. जयशंकर ने कुवैत के क्राउन प्रिंस शेख सबाह अल-खालिद अल-सबाह से की मुलाकात