आज राजधानी दिल्ली के कर्तव्य पथ पर ‘डिस्लेक्सिया के प्रति जागरूकता वॉक’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन दिल्ली भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा ने किया। इस अवसर पर श्री मल्होत्रा ने कहा कि डिस्लेक्सिया कोई रोग नहीं है बल्कि सीखने की एक अलग प्रक्रिया है। उन्होंने डिस्लेक्सिया को लेकर समाज में व्याप्त भ्रम तोड़ने और सतर्कता, बचाव व सही मार्गदर्शन पर जोर दिया। श्री मल्होत्रा ने कहा कि उचित सहयोग और बराबर अवसर मिलने पर डिस्लेक्सिया से ग्रसित बच्चे किसी भी क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकते हैं। इस जागरूकता वॉक में बड़ी संख्या में युवा, अभिभावक, शिक्षक और समाज के अन्य वर्गों के लोग शामिल हुए।
News On AIR | अक्टूबर 25, 2026 7:43 अपराह्न
दिल्ली के कर्तव्य पथ पर ‘डिस्लेक्सिया जागरूकता वॉक’ का आयोजन