अक्टूबर 9, 2026 4:18 अपराह्न

printer

सुरक्षा कारणों से दिल्ली-एनसीआर में आज रात 9 बजे से कल तक 57 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद

दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) ने बताया है कि राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में सुरक्षा कारणों से आज रात 9 बजे से कल तक 57 मेट्रो स्टेशन बंद रहेंगे। इनमें राजीव चौक, लोक कल्याण मार्ग, केंद्रीय सचिवालय, जनपथ, पटेल चौक, नई दिल्ली, सेवा तीर्थ और मंडी हाउस समेत अन्य स्टेशन शामिल हैं।
 
डीएमआरसी ने कहा कि नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन को छोड़कर बाकी सभी संबंधित मेट्रो स्टेशनों पर इंटरचेंज की सुविधा उपलब्ध रहेगी। यानी यात्री इन स्टेशनों पर मेट्रो बदल सकेंगे। यह पाबंदी अगले आदेश तक लागू रहेगी।