अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 की तैयारी के सिलसिले में दुबई स्थित इंडियन पीपुल्स फोरम के सदस्यों ने दुबई फ्रेम में योगाभ्यास किया। कार्यक्रम में शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य में योग की भूमिका पर चर्चा हुई और साथ ही 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस से पहले एकता और कल्याण का संदेश दिया गया। प्रतिभागियों ने कहा कि यह स्थान भारत की प्राचीन परंपरा और संयुक्त अरब अमीरात के आधुनिक दृष्टिकोण का प्रतीक है। इस वर्ष 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस विषय है – कल्याण, ज्ञान और विश्व शांति के लिए योग।
News On AIR | मई 21, 2026 6:18 अपराह्न
दुबई: इंडियन पीपुल्स फोरम के सदस्यों ने दुबई फ्रेम में किया योगाभ्यास