त्रिपुरा के युवा मामले और खेल मंत्री टिंकू रॉय ने कैलाशहर में राज्य स्तरीय नशा मुक्त युवा पदयात्रा को रवाना किया। यह पदयात्रा केंद्र सरकार की माई भारत पहल के अंतर्गत आयोजित की गई।
उद्घाटन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री टिंकू रॉय ने कहा कि देशभर में मादक पदार्थों के दुरुपयोग के खिलाफ लोगों को जागरूक करने के लिए कई पहल की जा रही हैं। उन्होंने बताया कि नशे की बढ़ती समस्या से निपटने के प्रयासों के अंतर्गत त्रिपुरा के विभिन्न जिलों में नशा मुक्ति अस्पताल स्थापित किए जा रहे हैं।
कार्यक्रम को माई भारत त्रिपुरा के राज्य निदेशक महबूब आलम लस्कर ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर प्रतिभागियों ने नशे के खिलाफ सामूहिक संकल्प लिया।