वायु सेना प्रमुख एयर मार्शल एपी सिंह ने आज कहा कि ड्रोन और मानवरहित हवाई प्रणालियाँ वायु शक्ति का ही विस्तार हैं। मानवरहित हवाई प्रणालियों पर सेंटर फॉर एयरोस्पेस पावर एंड स्ट्रैटेजिक स्टडीज और इंडियन मिलिट्री रिव्यू द्वारा आयोजित एक संयुक्त सेमिनार और प्रदर्शनी को संबोधित करते हुए श्री सिंह ने कहा कि ड्रोन और मानवरहित हवाई प्रणालियाँ अभियानों के दौरान मानव जीवन के जोखिम को कम करती हैं।
श्री सिंह ने कहा कि ये इसलिए सफल हो रही हैं क्योंकि इनमें वायु शक्ति के सभी अंतर्निहित गुण मौजूद हैं और इन्हें स्पष्ट रूप से समझना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि ये कम लागत वाली भी हैं, जो इन्हें और भी आकर्षक बनाती है। वायु सेना प्रमुख ने ऑपरेशन सिंदूर की सफलता को भी याद किया और कहा कि समन्वय के कारण ही यह ऑपरेशन सफल रहा।